Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

एशिया कपः भारत का हांगकांग से मुकाबला आज, प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना कम, पंत की एंट्री हुई तो ये खिलाड़ी होगा बाहर

एशिया कप 2022 में भारत और हांगकांग की टीमें आज टी-20 फॉर्मेट में पहली बार आमने-सामने होंगी। टी-20 विश्व कप 2021 में पाकिस्तानी टीम से मिली करारी हार का हिसाब चुकाने के बाद आज टीम इंडिया की निगाहें सुपर- 4 में जगह बनाने पर रहेंगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ही खेला जाएगा। हांगकांग की टीम ने क्वॉलिफायर्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 मुकाबले जीतकर एशिया कप की मुख्य 6 टीमों में जगह बनाई थी। भारत और हांगकांग के बीच मुकाबले को लेकर प्लेइंग इलेवन में किसी बदलाव की संभावना कम ही है। क्योंकि पिछले मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से पराजित किया और रोहित शर्मा इसी टीम के साथ खेलना पसंद करेंगे। मीडिया में चर्चा है कि हो सकता है ऋषभ पंत को आज टीम में एंट्री मिल जाए। ऐसे में गेंदबाज आवेश खान को बाहर बैठना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में बल्लेबाजी क्रम मजबूत होगा और हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल यानि कि गेंदबाज रहें। ऐसी स्थिति में भारत के लिए गेंदबाजी में छठा विकल्प नहीं रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तीसरी बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें
भारत और हांगकांग की टीमें क्रिकेट इतिहास में कुल तीसरी बार एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी। पहली बार दोनों साल 2008 में भिड़ीं थी और इसके बाद साल 2018 में वनडे फॉर्मेट में आमने- सामने हुईं थी। दोनों ही बार टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। अब तीसरी बार दोनों टीमें एक दूसरे से मुकाबला करेंगीं। भारत की तरफ से केएल राहुल और विराट कोहली पर सभी की निगाहें रहेंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हांगकांग का नहीं है कोई खिलाड़ी
खास बात ये है कि हांगकांग की टीम में कोई भी खिलाड़ी हांगकांग का नहीं है। 17 सदस्सीय हांगकांग की टीम में 12 खिलाड़ी पाकिस्तानी मूल के, 4 खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं तो वहीं 1 खिलाड़ी ब्रिटिश मूल का है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ऐसी हो सकती है भारत की संभावत प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
हांगकांग की संभावत प्लेइंग इलेवन
निज़ाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज़ खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारुन अरशद, एहसास खान, मोहम्मद गजनाफर, आयुष शुक्ला।