Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

देखें वीडियोः सपना चौधरी के गीत पर एक शख्स ने किया ऐसा डांस, देखकर आप हो जाओगे हैरान

हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी के गानों और डांस का खुमार इन दिनों संगीत और नृत्य प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी के गानों और डांस का खुमार इन दिनों संगीत और नृत्य प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। खुशी का ऐसा कोई मौका नहीं है, जब सपना चौधरी के गीत-तेरी आखिया का यो काजल, डीजे मे ना बजाया जाता हो। सपना चौधरी के इस गाने के बजते ही लोगों के पैर अपने आप थिरकने को मजबूर हो जाते हैं। फिर चाहे शादी हो या पार्टी। युवा वर्ग तो सपना चौधरी के डांस और गानों का दीवाना है। अब सोशल मीडिया पर एक इसी गीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स स्टेज पर सपना चौधरी का गाना बजते ही बेकाबू हो जाता है और वो जोश में ऐसा डांस करता है कि लोग हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। वहीं ये वीडियो देखने में काफी मजेदार है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेज पर कुछ लड़कियां डांस कर रही हैं। सपना चौधरी का गाना बज रहा है। इनके साथ एक शख्स भी स्टेज पर डांस करने लगता है। वो डांस करते-करते इतने जोश में आ जाता है कि वहीं लेटकर डांस के ऐसे मुश्किल स्टेप करता है कि लोगों की हंसी फूट जाती है। साथ ही उसके इस डांस को देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। डांस देखने में काफी एनर्जेटिक लग रहा है। साथ ही लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

इस वीडियो को सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है- वंस मोर, एक बार देख के मन नहीं भरा मेरा। लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है. लोग भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।