देखें दिल दहलाने वाला वीडियोः किंग कोबरा और नेवले की लड़ाई, कौन जीता कौन हारा-ये पूरा देखने पर चलेगा पता
सांपों से सबसे ज्यादा खतरनाक किंग कोबरा माना जाता है। वहीं, सांप और नेवले की लड़ाई के किस्से भी हम और आपने कई बार सुने होंगे। कहा जाता है कि नेवला सांप पर भारी पड़ता है। पर शायद ही हर किसी ने इनकी लड़ाई को अपनी आंखों से ना देखा हो। ऐसे दुर्लभ क्षण किसी किसी को ही देखने को मिलते हैं। अब जब सोशल मीडिया का जमाना है तो आप भी वीडियो के जरिये किंग कोबरा और नेवले की लड़ाई को देख सकते हो। पूरी लड़ाई देखने के बाद आपको पता चलेगा कि इस बार किसकी जीत हुई। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।इस वीडियो में किंग कोबरा और एक नेवले के बीच जबरदस्त फाइट दिखाई गई है। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे किंग कोबरा बीच सड़क पर फन फैलाए बैठा है और जंगल की ओर से एक नेवला आता सामने आता है, जिसके बाद दोनों के बीच जबरदस्त फाइट होती है। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ लोग अपने वाहन रोककर इस लड़ाई को देख रहे होते हैं। एक किंग कोबरा बीच सड़क पर फन फैलाए बैठा है, काफी दूरी पर लोगों की भीड़ भी नजर आ रही है, जो किंग कोबरा को देख रही है।
अचानक किंग कोबरा के सामने से एक नेवला गुजरता है। पहले तो कोबरा उसे देखता है, फिर अचानक अपना फन उठाकर वो नेवले पर हमला कर देता है। फिर नेवला भी गुस्से में सांप से उलझ जाता है और दोनों के बीच खतरनाक फाइट शुरू हो जाती है। नेवला और सांप दोनों के बीच खूब पटका पटकी होती है। फिर नेवला सड़क के किनारे पहुंचता है, तो पीछे-पीछे कोबरा भी आ जाता है। फिर दोनों लड़ने लगते हैं और अंत में जो होता है, वह आपको पूरी वीडियो देखकर पता चल जाएगा।
View this post on Instagram
किंग कोबरा और नेवले के बीच ऐसी जबरदस्त फाइट देख हर कोई हैरान है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर anchorharishnagaraju नाम के पेज से शेयर किया गया है। हालांकि ये वीडियो 10 जुलाई 2020 को जारी किया गया है। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान है। वीडियो इतना खतरनाक है कि इसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






