पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, घर के अंदर मीडिया को जाने की नहीं दी गई इजाजत
पिछले महीने पंजाबी गायक से नेता बने सिद्धू मूसेवाला की हत्या किए जाने के बाद से ही यह मामला राजनीतिक गलियारों में भी उबाल पर है। एक ओर इस मामले में जांच चल रही है, वहीं दूसरी ओर उनके परिवार से अबतक कई राजनीतिक शख्सियतें मिल चुकी हैं। अभी दो दिनों पहले ही गृहमंत्री अमित शाह चंडीगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मूसेवाला के परिवारजनों से मुलाकात की थी। वहीं, पिछले हफ्ते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी मूसा गांव जाकर परिवारजनों से मुलाकात कर सांत्वना जताई थी। मंगलवार को राहुल गांधी मानसा जिले के मूसा गांव में सिद्धू मूसेवाला के परिवार वालों से मिलने उनके घर पहुंचे। मूसेवाला की हत्या 29 मई को हुई थी।Shri @RahulGandhi meets with the grieving family of late singer and Congress leader Sidhu Moosewala. pic.twitter.com/IPWA4UgsRZ
— Congress (@INCIndia) June 7, 2022
राहुल गांधी के इस मुलाकात के दौरान मूसेवाला के घर के अंदर मीडिया को जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से विदेश की यात्रा पर थे। वो वीकेंड पर ही वापस लौटे हैं। आज सुबह वह दिल्ली से फ्लाइट के जरिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वो सीधे गाड़ी से मूसा गांव पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के कई नेता थे। पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, विधानसभा में नेता-प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओपी सोनी और पार्टी के कुछ अन्य नेता दल के साथ थे। गांधी की यात्रा के पहले मूसेवाला के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






