Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

November 2, 2026

वीडियो को देखकर बताएं कि आपका दिमाग कितना तेज है, यदि चकराए नहीं तो आप हैं लाजवाब

सोशल मीडिया में अक्सर रोचक वीडियो देखे जाते हैं। इनमें कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिसे देखकर आपके दिमाग की दही बनना निश्चित है। हम यहां आपको ऐसे ही एक वीडियो की बात कर रहे हैं।

सोशल मीडिया में अक्सर रोचक वीडियो देखे जाते हैं। इनमें कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिसे देखकर आपके दिमाग की दही बनना निश्चित है। हम यहां आपको ऐसे ही एक वीडियो की बात कर रहे हैं। इसमें कोल्ड ड्रिंक की बोतल के नौ ढक्कन हैं। जब उन्हें दो लाइन में रखा जाता है तो इनकी संख्या आठ हो जाती है। इस चमत्कार को पकड़ने के लिए आपकी आंखों का तेज होना जरूरी है।
एक सवाल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर बहुत से लोग हैरान हैं और सोच रहे हैं कि आखिर ये कैसे हो सकता है। ये सवाल कोल्ड ड्रिंक की बोतल के ढक्कनों को लेकर पूछा गया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैमरे के सामने कुल 9 बोतल के ढक्कन रखे हैं। इसके बाद एक शख्स लंबी स्टिक से उन्हें इधर-उधर करता है और फिर 4-4 ढक्कन को दो हिस्सों में बांट देता है। 9 से 8 ढक्कन कैसे हो जाते हैं, यह किसी को समझ नहीं आता। आखिर कैमरे के सामने देखते ही देखते एक ढक्कन कैसे गायब हो गया, किसी को भी समझ नहीं आया। इस वीडियो को कई बार देखने के बाद भी समझ नहीं आएगा कि ऐसे कैसे हो सकता है।

अब चलिए हम आपको इसका भेद भी बताते हैं। आपने वीडियो में शुरू में कुल 9 ढक्कन गिने होंगे, लेकिन जैसे ही वह शख्स स्टिक से इधर-उधर करता है तो सिर्फ 8 ही बचते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बीच वाले ढक्कन को ऊपर से दूसरा ढक्कन ढक लेता है। इस तरह से एक ढक्कन गायब हो जाता है। इसे ट्रिक का इस्तेमाल इतनी सफाई से किया गया, कि किसी को भी समझ में नहीं आया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।