Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 2, 2026

उत्तराखंड में शिक्षकों की कार खड्ड में गिरी, दो महिला शिक्षक सहित तीन की मौत, दो गंभीर घायल

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा-गुमखाल के बीच क्रैंखाल के पास एक कार के खड्ड में गिरने से दो शिक्षिकाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा-गुमखाल के बीच क्रैंखाल के पास एक कार के खड्ड में गिरने से दो शिक्षिकाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। कार में प्रखंड जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज सारी के पांच शिक्षक सवार थे। दो घायलों को कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाकर भर्ती किया गया है।
राजकीय इंटर कालेज सारी में तैनात दो शिक्षिकाओं समेत पांच शिक्षक सुबह नौ बजे कोटद्वार से कार में सवार होकर विद्यालय की ओर जा रहे थे। इस बीच क्रैंखाल बैंड पर कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुगड्डा और गुमखाल पुलिस चौकी से टीमें घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने बताया कि दुर्घटना में कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत मानपुर निवासी पूनम रावत (45 वर्ष) पत्नी प्रद्युमन सिंह, वंदना भंडारी (42 वर्ष) पत्नी नरेंद्र सिंह भंडारी और शिवपुर निवासी दीपक शाह (38 वर्ष) पुत्र उत्तम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सतेंद्र नगर (कौड़िया) निवासी अरूण कुमार (30 वर्ष) पुत्र बाबूलाल और रतनपुर (सुखरो) निवासी जयवीर सिंह (58 वर्ष) पुत्र रघुवीर सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाया गया है। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के शिक्षक राजकीय बेस चिकित्सालय में पहुंच रहे हैं।