VIDEO: उर्वशी रौतेला ने पूछा-दिवाली ऑस्ट्रेलिया में मनाऊं या भारत में, लोगों ने कहा-पहले पंत को मनाओ, किया अजीबोगरीब डांस
कभी प्यार, तो कभी तकरार। क्रिकेटर ऋषभ पंत और अभिनेज्ञी उर्वशी रौतेला का एक दूसरे से पीछा छुटना संभव नजर नहीं आ रहा है। अब तो फैंस भी उर्वशी की हर पोस्ट को पंत से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ माह पूर्व दोनों में सोशल मीडिया में खूब वार चला। फिर उर्वशी के रिएक्शन के बाद अंदाजा लगाया जाने लगा कि सब कुछ सामान्य है। भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 विश्वकप खेलने ऑस्ट्रेलिया पहुंची तो पीछे पीछे उर्वशी रौतेला भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)उर्वशी रौतेला एक्टिंग के मोर्चे पर बेशक बहुत सक्रिय नहीं रहती हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर फैन्स से लगातार जुड़ी रहती हैं। जब से ऋषभ पंत के साथ उनका नाम जुड़ा है तो जब भी वह कोई वीडियो डालती हैं तो हंगामा मच जाता है। फैन्स उनकी पोस्ट के ढेरों मतलब निकाल लेते हैं। ऐसा ही कुछ उनके नए वीडियो के साथ भी हुआ है, इसमें उन्होंने एक सवाल पूछा और फैन्स अपनी-अपनी राय देने लग गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह बहुत ही अजीबोगरीब डांस कर रही हैं। यही नहीं, उर्वशी को तीरंदाजी करते हुए भी देखा जा सकता है। उर्वशी रौतेला ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है-दीवाली ऑस्ट्रेलिया या भारत में मनाऊं? बस इस वीडियो को देखने के बाद तो जैसे फैन्स ने कमेंट्स की झड़ी ही लगा दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
View this post on Instagram
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया-पंत भाई को मना लो पहले फिर दीवाली मनाना। एक ने लिखा इन्हें समझना बहुत ही मु्श्किल है तो वहीं एक और कमेंट आया-पागल हो गई है शायद प्यार में। एक यूजर ने उर्वशी रौतेला के इस वीडियो पर लिखा-हाय रे दीवानगी, ऋषभ पंत भैया देखो मान जाओ, पागल होती जा रही हैं मैडम। एक ने लिखा कि-इतनी खुशी इतनी खुशी, लगता है ऋषभ पंत ने अनब्लॉक कर दिया।



