Video: तरबूज बेचने वाले का अनोखा अंदाज, डर कर भाग गए गली के कुत्ते, हंसते हुए आपका हो जाएगा पेट दर्द
इन दिनों सोशल मीडिया का जमाना है। कोई लयबद्ध व शानदार आवाज निकालकर फेमस हो रहा है, तो कई लोग बेसुरा गीत गाकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे हजारों वीडियो हर दिन वायरल होते हैं, जिनमें कुछ अलग हटकर अजीब सा होता है। अब एक तरबूज बेचने वाले का का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वह ऐसी आवाज निकाल रहा है जो डरावना है। उसके तरबूज बेचने के दौरान गली के कुत्ते तक भाग जाते हैं। उसकी आवाज और अंदाज को सुनकर आप हंसकर लोटपोट हो जाओगे।ये वीडियो अबतक का सबसे खतरनाक वीडियो है, क्योंकि तरबूज बेचने का ऐसा अंदाज़ तो आपने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। तरबूज बेचने वाले का वीडियो इतना खतरनाक है कि देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा और बच्चे तो इसे देखकर डर ही जाएंगे। पहली नजर में वीडियो को देखकर तो आप सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ये कर क्या रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तरबूज वाला ज़ोर-ज़ोर से चीखकर तरबूज बेच रहा है। उसके दोनों हाथों में तरबूज के दो टुकड़े हैं और उन्हें लेकर वो चीख-चीखकर बोल रहा गर्मियों के लालम लाल तरबूज है। वीडियो देखने में इतना मजेदार है कि इसे देखने के बाद हंसते-हंसते आपके पेट में दर्द होने लग जाएगा।
View this post on Instagram
वीडियो को इंस्टाग्राम पर giedde नाम के पेज से शेयर किया गया है। साथ ही वीडियो लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। वीडियो पर ढेरों मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अगर से बंदा सेल्स में होता को इसका मैनेजर इससे बहुत खुश होता। दूसरे ने लिखा- कुत्ता भी डर के भाग गया।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



