Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड में ईपीएफओ के देहरादून और हल्द्वानी कार्यालय में सीबीआइ की छापेमारी

सीबीआइ ने उत्तराखंड में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईपीएफओ दफ्तर में गड़बड़ी की शिकायत पर सीबीआइ की टीम ने हल्द्वानी और देहरादून कार्यालय में छापेमारी की है।

सीबीआइ ने उत्तराखंड में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईपीएफओ दफ्तर में गड़बड़ी की शिकायत पर सीबीआइ की टीम ने हल्द्वानी और देहरादून कार्यालय में छापेमारी की है। सीबीआइ की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। अक्सर ईपीएफओ के दफ्तरों में गड़बड़ी और रिश्वत की शिकायतें मिलनी आम बात है। ऐसे में सीबीआइ की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक ईपीएफओ देहरादून और हल्द्वानी को लेकर लगातार गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। इस पर बुधवार को सीबीआइ देहरादून ने पांच-पाचं सदस्यीय दो टीम बनाकर देहरादून जीएमएस रोड और हल्द्वानी स्थित दफ्तर भेजी। आज दोनों टीमें दफ्तर खुलते ही टीम छापेमारी में जुट गई। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में टीम ने कर्मचारी भविष्य निधि के ऑफिस में 2021-22 वित्तीय वर्ष के अभिलेखों को जांचा।टीम के पहुंचने के बाद से कर्मचारियों में खलबली मच गई। दोनों दफ्तर में पड़ताल की फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद जो भी खामियां पाई जाएंगी मामले में उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।