Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

video: द ग्रेट खली कर रहे थे वर्कआउट, सामने सेल्फी लेने लगा युवक, गुस्साए खली ने फिर उसे ऐसे गिराया नीचे

रेसलिंग छोड़ने के बाद भी द ग्रेट खली अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी वह कपड़े सिलते नजर आते हैं तो कभी दूसरे अंदाज में अपनी वीडियो शेयर करते हैं।

रेसलिंग छोड़ने के बाद भी द ग्रेट खली अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी वह कपड़े सिलते नजर आते हैं तो कभी दूसरे अंदाज में अपनी वीडियो शेयर करते हैं। इस बार उन्होंने ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक युवक को थप्पड़ मारते हैं और वह नीचे गिर जाता है। इसके बाद वह युवक वहां से भाग खड़ा हो जाता है।
द ग्रेट खली ने इंस्टाग्राम में खुद इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खली जिम में वर्कआउट कर रहे होते हैं। तभी एक शख्स उनके सामने सेल्फी लेने लगता है। शख्स को देख खली गुस्से में आ जाते हैं और उसे थप्पड़ लगा देते हैं। द ग्रेट खली का यह वीडियो जब से सामने आया है तब से खूब वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को कुछ ही घंटों में 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. उनके वीडियो पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

द ग्रेट खली के लिए यह पहला मौका नहीं है जब उनके वीडियो को इस तरह का रिस्पॉन्स मिला हो। इससे पहले भी उनके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। खली को 2.6 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। बता दें कि खली का असली नाम दिलीप सिंह राणा है। वो बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ बिग बॉस में जलवा बिखेर चुके हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।