Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

भारत में लगातार चौथे दिन घटे कोरोना के नए संक्रमित, उत्तराखंड के दो जिले हुए कोरोना से मुक्त

देशभर में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। हालांकि वर्तमान में कोरोना के नए मामले पहले की अपेक्षा कम हैं। लगातार चौथे दिन कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में कमी आई है।

देशभर में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। हालांकि वर्तमान में कोरोना के नए मामले पहले की अपेक्षा कम हैं। लगातार चौथे दिन कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। साथ ही लगातार तीसरे दिन 20 हजार से कम नए कोरोना संक्रमित मिले। सोमवार 11 अक्टूबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के भीतर देश में कोरोना के 18132 नए केस दर्ज किए गए। इस अवधि में 193 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
पिछले 24 घंटे में 21,563 लोग कोरोना से ठीक हुए। इसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 33293478 है। रिकवरी रेट 98.00 प्रतिशत पर है। सक्रिय मामलों की बात करें तो उनकी संख्या 227347 है। वैक्सीनेशन की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 4657679 टीकाकरण हुआ। अब तक कुल 95,19,84,373 वैक्सीनेशन हो चुका है।
पिछले सात दिनों के आंकड़े
देश में रविवार 10 अक्टूबर को कोरोना वायरस के कुल 18166 नए मामले और 214 लोगों की मौत, शनिवार नौ अक्टूबर कोरोना के 19740 नए मामले और 248 लोगों की मौत, शुक्रवार आठ अक्टूबर को कोरोना के 21257 नए मरीज मिले और 271 लोगों की मौत, गुरुवार सात अक्टूबर को कोरोना वायरस के कुल 22431 नए मामले और 318 लोगों की कोरोना से मौत, बुधवार छह अक्टूबर को कोरोना के 18833 नए मामले और 278 लोगों की मौत, मंगलवार पांच अक्टूटबर को 18346 नए कोरोना केस और 263 लोगों की मौत, सोमवार चार अक्टूबर को कोविड-19 के 20799 नए केस और 180 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड के 13 जिलों में सिर्फ दो में मिले नए कोरोना संक्रमित
उत्तराखंड में कोरोना को लेकर लगातार राहत मिल रही है। 13 जिलों में सिर्फ दो जिले में नए कोरोना संक्रमित मिले और ये संख्या भी मामूली है। टिहरी और चंपावत जिला कोरोना से मुक्त है। फिलहाल यहां एक भी एक्टिव केस नहीं है। रविवार 10 अक्टूबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के छह नए संक्रमित मिले। वहीं, लगातार चौथे दिन किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई। एक दिन पहले शनिवार नौ अक्टूबर को कोरोना के 17 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार को 444 केंद्रों में 12751 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू 19 अक्टूबर तक है।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.10.10 Health Bulletin
अब तक कुल 7396 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343668 हो गई है। इनमें से 329991 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 07 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 172 है। अब तक प्रदेश में कुल 7396 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.02 फीसद हो गया है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। रविवार को ब्लैक फंगस का एक भी केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 587 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 132 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 376 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।