Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 3, 2026

वीडियोः अपने जन्मदिन पर शाहरुख खाने ने जारी किया पठान का टीजर, कहा-अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए

दो नवंबर को फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का जन्मदिन था। उन्होंने अपने इस खास दिन पर उन्होंने फैन्स को एक खास तोहफा भी दिया। शाहरुख खान ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ का टीजर रिलीज कर दिया है। शाहरुख ने ट्विटर पर फिल्म के टीजर का ऐलान करते हुए लिखा कि-अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए। #PathaanTeaser आउट हो गया है। 5 जनवरी, 2023 को अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर #YRF50 के साथ #पठान का जश्न मनाएं। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। इसके साथ ही एक्टर ने दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम को टैग किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शाहरुख खान का यह ट्वीट वायरल हो गया है, जिस पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। लोग ट्वीट को खूब लाइक व शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए फिल्म पठान को 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बता दिया है, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है कि-फिल्म सुपर डुपर ब्लॉकबस्टर है। एक और यूजर लिखते हैं-wow इसे कहते हैं डबल धमाल। वहीं अधिकतर लोग शाहरुख के इस पोस्ट पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते भी दिखे। कल शाहरुख ने अपना 57वां जन्मदिन मनाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

हर बार की तरह इस बार भी शाहरुख खान अपने जन्मदिन पर फैन्स से मिलने मन्नत की छत पर पहुंचे थे। आधी रात को बालकनी में जाकर उन्होंने अपने फैन्स से मुलाकात की। शाहरुख के बंगले मन्नत के बाहर हजारों की संख्या में लोगों को देखा गया। शाहरुख के जन्मदिन पर बिलकुल दिवाली जैसा माहौल देखने को मिला। किंग खान का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वे अपने फैन्स का अभिवादन करते और उनके प्यार को खुशी-खुशी अपनाते नजर आ रहे हैं।