Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

देखें वीडियोः देवभूमि उत्तराखंड में रस्सी से हाथ बांधकर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक की लाठी डंडे के साथ ही लात घुसो से बेरहमी से पिटाई की गई।

उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक की लाठी डंडे के साथ ही लात घुसो से बेरहमी से पिटाई की गई। इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में आप साफतौर से देख सकते हैं कि युवक को एक कमरे में बंद कर उसके दोनों हाथों को रस्सी से बाँधा हुआ है। इसके बाद उसे दबंग युवक लाठी डंडे से पीट रहे हैं।

देखें वीडियो-

https://youtu.be/uCB78YGHeT0

इसमे पीड़ित युवक खूब चिल्ला रहा है पर बेरहम युवक पीड़ित युवक के मुंह पर हाथ रखकर बंद कर रहे हैं। साथ ही उसे न चिल्लाने की हिदायत दे रहे हैं। पीड़ित युवक पैसे लौटाने की बात भी कर रहा है। दबंगों को पीड़ित पर जरा भी रहम नहीं आया। वहीं पीड़ित युवक से जब इस मामले में बात की गई उसने मीडिया के समक्ष अपनी आपबीती सुनाई।
उसने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस पर भी इन दबंगों से मिलीभगत है। उसका कहना है कि इसकी शिकायत वह मंगलौर चौकी पुलिस से भी कर चुका है। इस पर भी दबंगों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। वहीं इस मामले में जब सीओ मंगलौर अभय प्रताप सिंह से बात की गई तो उनका कहना है कि मीडिया से ही मामला संज्ञान में आया है। इसकी वह जांच करेंगे और जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेंगे।
बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि क्या कानून नाम का इन दबंगों को कोई खौफ नहीं है। बहरहाल अब देखने वाली बात यह होगी कि इस वीडियो के आधार पर मंगलौर पुलिस इन दबंगों पर कब और क्या कार्यवाही करती हैं। वहीं, प्रदेश के लोगों को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से भी इस संबंध में सख्त कदम उठाने की अपेक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *