Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 16, 2026

मेगा रक्तदान शिविर में लायन पदाधिकारियों ने किया 70 यूनिट रक्तदान

देहरादून में सभी लायंस क्लबों की ओर से संयुक्त रूप से मेघा रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्तदान किया गया। आइएमए के ब्लड बैंक में आयोजित शिविर का शुभारंभ लायंस क्लब के डॉ. अश्विनी कुमार कंबोज ने किया।

देहरादून में सभी लायंस क्लबों की ओर से संयुक्त रूप से मेगा रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्तदान किया गया। आइएमए के ब्लड बैंक में आयोजित शिविर का शुभारंभ लायंस क्लब के डॉ. अश्विनी कुमार कंबोज ने किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लायंस पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह में उपस्थित पूर्व मंडलाध्यक्ष लायन अविनाश ओबरॉय, लायन एसएल जखवाल तथा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रजनीश गोयल ने कहा कि डिस्ट्रिक के अंतर्गत रक्तदान से बड़ा पुनीत कार्य कुछ ओर नहीं है। उन्होंने इस आयोजन के संयोजक लायन पीएस कालरा, लायन अनीता सिंह, लायन चंद्रगुप्त विक्रम और मीडिया चेयरमैन लायन योगेश अग्रवाल आदि को सफल आयोजन की बहुत-बहुत बधाई दी।
लायन रजनीश गोयल ने कहा कि वर्तमान में हमारे प्रदेश में रक्त की कमी को देखते हुए हमारे डिस्ट्रिक्ट के अंतर्गत देहरादून के अधिकांश लायन क्लबों की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर अपने आप में बहुत बड़ा सराहना कार्य है। जिससे रोगी सेवा के अंतर्गत रक्त की कमी से जूझते रोगियों के जीवन की रक्षा हो सकेगी। शिविर के चेयरमैन पीएस कॉलरा ने कहा कि रक्तदान शिविर कल भी चलेगा। जहां 30 से 40 लायन पदाधिकारी आईएमए ब्लड बैंक देहरादून में पहुंच कर रक्तदान करेंगे। समारोह का संचालन लायन अनीता सिंह तथा लायन चंद्रगुप्त विक्रम ने संयुक्त रूप से किया ।
लायन चंद्रगुप्त विक्रम ने कहा कि आज हमारे आवाहन पर 20 वर्ष से 60 वर्ष की आयु तक की लैंड पदाधिकारी स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं। संक्षिप्त समारोह में डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी अवतार कृष्ण एवं के आहूजा, डिस्ट्रिक्ट केबिनेट कोषाध्यक्ष कल्पना सैनी, भजन प्रीत सिंह आदि कैबिनेट के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।