Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा-मेरे खिलाफ चुनाव में बड़ी गठरी देने वालों के नाम होने जा रही हैं शराब की दुकानें

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आबकारी नीति को लेकर उत्तराखंड सरकार पर हमला बोला। कहा कि छोटे व्यावसायियों के खिलाफ सरकार काम कर रही है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आबकारी नीति को लेकर उत्तराखंड सरकार पर हमला बोला। कहा कि छोटे व्यावसायियों के खिलाफ सरकार काम कर रही है। मेरे खिलाफ जो चुनाव में बड़ी गठरी देने वाले थे, उन्हें ही शराब की दुकानें सौंपी जा रही हैं। सोशल मीडिया में अपनी पोस्ट के जरिये उन्होंने कल कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में हुए फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि-
कल मंत्रिमंडल ने आबकारी नीति पर कुछ बातें मंजूर की हैं। बड़ा सन्नाटा सा है। जो जानकारी मुझ तक छनकर के आयी है कि एक वर्ष के बजाय 2 वर्ष की आबकारी पॉलिसी और E-tendering (ई-टेंडरिंग)। ये दो बातें हैं आ रही हैं। तो इसका सीधा अर्थ है कि उत्तराखंड के छोटे व्यापारी जो नीलामी में एक दुकान, दो दुकान ले लेते थे, अब वो सिरे से गायब हो जाएंगे।
उन्होंने आगे लिखा कि- और ई-टेंडरिंग के नाम पर बड़ी-बड़ी और हम समझ गये हैं भाजपा को। जिन्होंने मेरे विरोध में चुनाव में बड़ी-बड़ी गठरी दी थी, ये उनके नाम होने जा रहा है। जिनसे मैंने बड़ी मुश्किल से उत्तराखंड के आबकारी विभाग को छुड़ाया था। उनको फिर से भाजपा ने पूरा शराब व्यापार सौंपने का निर्णय ले लिया है। ऐसा मुझे प्रतीत होता है। और सरकार 1 साल के लिये व नीति 2 साल के लिये। मुझे उम्मीद है कि विपक्ष बोलेगा और जमकर बोलेगा। धन्य है भाजपा- कद्दू काटते हैं और फिर बांटते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *