Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 15, 2026

शेफ केसर सिंह नेगी की रिहाई की मांग को लेकर उत्तराखंड के विभिन्न सामाजिक संगठनों का जंतर मंतर पर धरना

दिल्ली में हौजरानी अग्निकांड मामले में गिरफ्तार उत्तराखंड निवासी केसर सिंह नेगी मामले में निष्पक्ष जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की मांग को लेकर उत्तराखंड के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में उत्तराखंड के पांचों सांसदों की खामोशी पर भी नाराजगी जताई गई। साथ ही उनसे इस्तीफे की मांग की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने केसर सिंह नेगी की रिहाई की मांग की साथ ही उत्तराखंड के सांसदों पर आरोप लगाया कि इस मामले पर वह अपराध पूर्ण चुप्पी साधे हुए हैं। एक निर्दोष को जेल भेज दिया गया है। इसलिए उत्तराखंड के पांचो सांसदों को संसद से इस्तीफा दे देना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड लोक मंच के अध्यक्ष बिट्टू उपरेती के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में केसर सिंह नेगी को तुरंत रिहा करो के नारे लगाए गए। साथ ही दावा किया गया कि केसर सिंह नेगी निर्दोष हैं। प्रदर्शन का संचालन मंच के महासचिव पवन मैथानी ने किया। प्रदर्शन में उत्तराखंडी समाज के अलावा अन्य लोगों ने भी भाग लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

प्रदर्शन में दौरान भाजपा नेता जगदीश ममगाईं, आंदोलनकारी नेता देव सिंह रावत, ईश्वर सिंह रावत, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरीश बलूनी, यूकेडी नेता आशुतोष नेगी, चौधरी चरण सिंह ब्रिगेड के अध्यक्ष अजीत सिंह, धुमाकोट महोत्सव के संरक्षक सोमपाल सिंह नेगी, कुलदीप रावत, होटल यूनियन के नेताओं समेत शशि कोटनाला, प्रेम बहुखंडी, लक्ष्मी देवी, प्रमिला रावत, सुरेंद्र आदि ने भाग लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये है घटनाक्रम
दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी इलाके में स्थित होटल फ्लोरिश स्टे (Flourish Stay) बेड एंड ब्रेकफास्ट होटल में हुए भीषण अग्निकांड में 23 लोगों की मौत हो गई थी। यह दर्दनाक हादसा की जून 2026 को सुबह करीब 8:30 से 8:50 बजे के बीच हुआ था। इस आग की चपेट में आने से कई विदेशी नागरिकों की भी मौत हो गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मामले में लापरवाई बरतने के आरोप में शेफ के रूप में कार्यरत केसर सिंह नेगी को गिरफ्तार किया। वह करीब दो साल से फ्लोरिश स्टे में शेफ के रूप में कार्यरत थे। इस पांच मंजिला होटल में लगभग 26 कमरे हैं। उस दिन नेगी ने कहा था कि वह रोज की तरह सुबह होटल पहुंचे थे। उन्होंने स्विच ऑन किया और कुछ समय बाद अचानक ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। नेगी का दावा था कि करीब 15 मिनट तक भीतर रहे, जिसके बाद होटल से बाहर निकले। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्विच को बंद किया। आग बुझाने की कोशिश की और मैनेजर को बताया। इस दौरान उनका दम घुटने लगा तो वह बाहर आ गए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *