Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 5, 2026

एक्टिंग की पाठशाला उड़ान हुई शुरू, कला सिखाती है समाज को जोड़नाः सूर्यकांत धस्माना

उत्तराखंड की प्रमुख सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था रंगायन के तत्वाधान में संस्था की संस्थापक अध्यक्ष मुंबई की जानी मानी थिएटर कलाकार निवेदिता बौंठियाल के नेतृत्व में ऐक्टिंग की पाठशाला उड़ान विधिवत रूप से देहरादून में आरंभ हो गई। एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर धस्माना के साथ फिल्म जगत के लेखक कनिष्क कुमार, देहरादून रंगमंच के जाने माने कलाकार मंजुल मिश्रा, नवनीत गैरोला, ज्ञान गुप्ता, अमित बहुखंडी, प्रत्यूष, अमित सेमवाल, शुभम व रुचि पंवार ने भी दीप प्रज्वलन में सहयोग किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर रंगायन को निवेदिता बौंठियाल ने निर्देशन में एक्टिंग की वर्कशॉप आयोजित करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं देते हुए धस्माना ने कहा कि एक जमाने में देहरादून में रंगमंच बहुत मजबूत था। देहरादून के रंगमंच ने हिमानी शिवपुरी, मुकेश धस्माना, निवेदिता बौंठियाल, चंद्रमोहन जैसे कलाकारों को पैदा किया। उन्होंने मुंबई और देश में उत्तराखंड के नाम को रोशन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि संगीत और कला समाज को और देश को जोड़ने का काम करती है। उन्होंने कहा कि राजधानी देहरादून में व उत्तराखंड में कलाकारों के लिए कोई कला केंद्र नहीं है, इसके लिए कला से जुड़ी सभी संस्थाओं को मिल कर प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिक एवं रंगायन की अध्यक्ष निवेदिता बौंठियाल ने कहा कि उनका इस कार्यशाला का उद्देश्य ये है कि जो हमने देश और दुनिया में रंगमंच की बारीकियों को सीखा है, उसको कलाकार के व्यक्तित्व में उतारने के लिए हमारा योगदान होना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि मैने अपनी मातृभूमि जहां मैने जन्म लिया, पढ़ाई लिखाई की, जहां से रंगमंच की दुनिया में कदम रखा, वहां आ कर मातृभूमि का कर्जा उतारना चीहती हूं। इसलिए अब पिछले पांच वर्षों से रंगायन की स्थापना करके इसकी शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि आने वाले जुलाई महीने में राजधानी देहरादून में तीन दिवसीय रंगमंच उत्सव मनाया जाएगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।