Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 7, 2026

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने लगाया कोरोना वैक्सीनेशन कैंप, 121 लोगों ने उठाया लाभ, सीएमओ ने दी लापरवाही ना बरतने की सलाह

उत्तरांचल प्रेस क्लब में आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्लब सदस्य पत्रकारों व उनके परिजनों के लिए वैक्सिनेशन कैंप आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित कैंप में 121 लोगों को बूस्टर डोज़ व कुछ को पहली व दूसरी खुराक लगाई गई।

उत्तरांचल प्रेस क्लब में आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्लब सदस्य पत्रकारों व उनके परिजनों के लिए वैक्सिनेशन कैंप आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित कैंप में 121 लोगों को बूस्टर डोज़ व कुछ को पहली व दूसरी खुराक लगाई गई। इस अवसर पर देहरादून के सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं है। स्कूलों में लापरवाही और भी खतरनाक है। स्कूलों में कोविड नियमों का पालन कराने को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

मंगलवार को देहरादून में परेड मैदान स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित कोविड टीकाकरण शिविर में सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने कहा कि अकेले देहरादून ज़िले में ही रोजाना 150 से 170 के बीच कोरोना के मरीज मिल रहे हैं, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। जांच एवं टीकाकरण की व्यवस्था भी दून में सबसे ज्यादा है। केस बढ़ने के साथ लोगों की लापरवाही चिंताजनक बनी है। कोरोना के मरीज अब अस्पतालों में भी भर्ती होने लगे हैं, इसीलिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

सीएमओ ने कहा कि आज ही स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी करके हर बच्चे को मास्क, सेनेटाइजेशन और सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए कहा गया है। किसी भी बच्चे को यदि कोई लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसकी जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। होम आइसोलेशन में भेजने और स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने को भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ ही बड़ों, यानी सभी को कोविड अनुरूप व्यवहार शुरू करते हुए मास्क, सेनेटाइजर और सोशल डिस्टनसिंग का पालन तत्काल शुरू करना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

डॉ. उप्रेती ने डेंगू को लेकर स्कूलों में विशेष सफाई व्यवस्था रखने, गमलों, कूलरों और टंकियों का पानी समय समय पर बदलने के लिए कहा है। बच्चों को पूरी आस्तीन में बुलाने को कहा गया है। रीठामंडी यूपीएचसी से एएनएम सोनम रावत, प्रीति डबराल ने शिविर में 121 लोगों का टीकाकरण किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

क्लब अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल व महामंत्री ओपी बेंजवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने सभी का पुष्पगुच्छ एवं स्मारिका देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन क्लब की स्वास्थ्य समिति के सदस्य चांद मोहम्मद ने किया। इससे पूर्व सीएमओ डॉ. उप्रेती और एसीएमओ व डीआईओ डॉ. वंदना सेमवाल ने शिविर में टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। एडीआईओ यज्ञदेव थपलियाल, आईईसी समन्वयक पूजन नेगी, प्रेस क्लब पदाधिकारी दिनेश कुकरेती, गीता मिश्रा, नवीन कुमार, कार्यकारिणी सदस्य गिरधर शर्मा, राजकिशोर तिवारी, राजेश बड्थवाल, महेश पांडेय, नलिनी गुसाईं व अन्य सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *