Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

महाराज ने किया धारावाहिक “क्राईम अर्लट उत्तराखंड” का पोस्टर व ट्रेलर लांच

उत्तराखंड के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने "शिव शान्ति फिल्म कम्बाईन्स" के बैनर तले बन रहे धारावाहिक "क्राईम अर्लट उत्तराखंड" पोस्टर और ट्रेलर लांच किया।

उत्तराखंड के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने “शिव शान्ति फिल्म कम्बाईन्स” के बैनर तले बन रहे धारावाहिक “क्राईम अर्लट उत्तराखंड” पोस्टर और ट्रेलर लांच किया। मंगलवार को सुभाष रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान महाराज ने बताया कि इस धारावाहिक का मुख्य उद्देश्य अपराधों के प्रति युवाओं, महिलाओं व जनता को जागरूक और सजग करना है। इसमें काम कर रहे सभी कलाकार स्थानीय है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धारावाहिक “क्राईम अर्लट उत्तराखंड” प्रदेश में हुए विभिन्न अपराधों पर आधारित काल्पनिक व नाट्य रूपांतरण धारावाहिक है। यह पहला ऐसा धारावाहिक है, जिसका निर्माण उत्तराखंड में हो रहा है। इस धारावाहिक के दूसरे सीजन के पहले भाग जिसका शीर्षक “हत्यारे” है वह नशे पर आधारित है। इस मौके पर क्राईम अर्लट, उत्तराखंड के पोस्टर और ट्रेलर को लांच करने के मौके पर फिल्म निर्माता निर्देशक हेमंत कुमार, निर्देशक रजनीश थापा, कैमरामैन सिड सिलेरिया और अभिनेत्री सोनी अशनीस आदि उपस्थित थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।