उत्तराखंड में ना बरतें लापरवाही, कोरोना का फिर से धमाका, तीन की मौत
उत्तराखंड में कोरोना का एक बार फिर से धमाका हुआ। नए संक्रमितों में उछाल दर्ज किया गया। साथ ही तीन मरीजों की कोरोना से जान चला गई। ऐसे में अभी कोरोना को लेकर लापरवाही ना बरतें। कोरोना के नियमों का पालन करें। साथ ही वैक्सीनेशन लगवाने में लारवाही ना बरतें। मंगलवार दो अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 346 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले सोमवार एक अगस्त को 275 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 978 केंद्र में 35178 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.08.02 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7712 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 98473 हो गई है। इनमें से 92760 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 85 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 1676 से बढ़कर 1925 हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7712 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 294 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 94.20 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



