Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

पंचायती राज मंत्री से मिला आप का प्रतिनिधिमंडल, दो से अधिक संतान वाले के पंचायत चुनाव ना लड़ने पर रोक हटाने की मांग

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी के एक शिष्टमंडल ने आज पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी के एक शिष्टमंडल ने आज पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की है कि उत्तराखंड सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में दो से अधिक संतान वाले लोगों को पंचायत चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी। राज्य सरकार उस रोक को हटा कर आदेश लागू होने की तिथि से 9 महीने बाद की कट ऑफ डेट तय करें। ताकि जिनका कट ऑफ डेट के बाद तीसरी संतान होगी, उनको चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया जाए। उससे पहले दो से अधिक संतान वालों को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित ना किया जाए। बताया गया है कि पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने आम आदमी पार्टी के शिष्टमंडल को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जोत सिंह बिष्ट के साथ डॉ आर पी रतूड़ी, सी पी सिंह, सुरेश चंद्र बिष्ट, सुधा पटवाल औ सुशील सैनी मौजूद रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।