Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

17 अक्टूबर से बिगड़ेगा उत्तराखंड का मौसम, होगी भारी बारिश, ऊंचाई पर पड़ेगी बर्फ, ओलावृष्टि से गिरेगा तापमान

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। कल 16 अक्टूबर से इसकी शुरुआत होने लगेगी। इसके बाद 17 अक्टूबर से कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। कल 16 अक्टूबर से इसकी शुरुआत होने लगेगी। इसके बाद 17 अक्टूबर से कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली चमकने, तूफान और ओलावृष्टि की भी संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने भी लोगों को सचेत किया है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक इन दिनों मौसम साफ है। दिन में गर्मी है। सुबह और शाम को हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। इसके बावजूद अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब मौसम में बदलाव दिखना शुरू होगा। 16 अक्टूबर से ही ये बदलाव होगा। शाम तक आसामान में बादल छाने लगेंगे। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 17 व 18 अक्टूबर को उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कहीं कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। गढ़वाल के पर्वतीय जिलों के साथ ही कुमाऊं में भी भारी बारिश का अनुमान है। गाड गदेरों में पानी बढ़ सकता है।

उन्होंने बताया कि तेज आंधी, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है। इन दो दिन उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। झक्कड़ आने के साथ ही 3500 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की बी संभावना है।
19 अक्टूबर को गढ़वाल में कहीं कहीं और कुमाऊं के कुछ स्थानों पर हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर रुद्रप्रयाग जिले में 3500 मीटर की ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में मौसम में ढंडक भी आएगी और तापमान नीचे गिरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *