Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड में फिर घटे कोरोना के नए संक्रमित, मिले ज्याादा और ठीक हुए कम, रिकवरी रेट हुआ कम, तीन जिले मुक्त

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को हालांकि मामूली संख्या में मरीज मिले, लेकिन स्वास्थ्य होने वालों की संख्या भी कम रही। ऐसे में रिकवरी रेट कम हो गया है।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को हालांकि मामूली संख्या में मरीज मिले, लेकिन स्वास्थ्य होने वालों की संख्या भी कम रही। ऐसे में रिकवरी रेट कम हो गया है। वहीं, लगातार नवें दिन भी किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई। बागेश्वर जिला भी कोरोना से मुक्त हो गया है। ऐसे में कोरोना से मुक्त जिलों की कुल संख्या तीन हो गई है। इससे पहले उत्तरकाशी और टिहरी जनपद कोरोना से मुक्त हो गए थे। शुक्रवार 15 अक्टूबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 नए संक्रमित मिले। इससे एक दिन पहले गुरुवार 14 अक्टूबर को प्रदेश में कोरोना के 28 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 417 केंद्रों में 11541 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू 19 अक्टूबर तक है।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.10.15 Health Bulletin
अब तक कुल 7397 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343739 हो गई है। इनमें से 330041 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान पांच लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 179 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7397 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.01 फीसद हो गया है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। शुक्रवार को ब्लैक फंगस का एक भी केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 589 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 132 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 376 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *