Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

दुर्गा विसर्जन को जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने कुचला, चार की मौत, 20 घायल

दुर्गा विसर्जन को जा रहे धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों को एक कार चालक कुचलते हुए निकल गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।

विजयादशमी के दिन एक बड़ी दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। दुर्गा विसर्जन को जा रहे धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों को एक कार चालक कुचलते हुए निकल गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस घटना के बाद से यहां हालात बेकाबू हो गए हैं। लोग काफी ज्यादा गुस्से में है, जिस वजह से शहर में तनाव का माहौल है। गुस्से में लोगों ने उस कार को आग के हवाले कर दिया है। हालांकि पुलिस ने कार चालक समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये हादसा छत्तीसगढ़ के जशपुर में हुआ। एक आरोपी का नाम बबलू विश्वकर्मा (21 वर्ष ) पुत्र राधेश्याम विश्वकर्मा है। वह मध्य प्रदेश के सिंगरौली, बैढ़न का निवासी है। दूसरे आरोपी का नाम शिशुपाल साहू (26 वर्ष) पुत्र रामजन्म साहू है। वह मध्य प्रदेश के बबरगवां जिला सिंगरौली का रहने वाला है।
जानकारी मिल रही है कि गुस्साए लोगों ने पुलिस थाने का घेराव कर लिया है। लोग लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. पुलिस के तमाम आला अफसर मोके पर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के जशपुर में दुर्गा माता विसर्जन के विसर्जन के लिए 100-150 लोग जा रहे थे। जश्न का माहौल था। तभी अचानक पीछे से लाल रंग की एक तेज रफ्तार कार मौके पर आती है और लोगों को कुचलते हुए आगे निकल जाती है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि गाड़ी में काफी नशीला पदार्थ (गांजा) था।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रमन सिंह ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि राज्य के गृहमंत्री को इस हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही मारे गए लोगों के परिवार को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक मदद करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *