कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तराखंड पुलिस अलर्ट, सभी पुलिस बल का होगा कोरोना टेस्ट
उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तराखंड पुलिस अलर्ट हो गई है।
उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तराखंड पुलिस अलर्ट हो गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे में ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में ड्यूटी पर आए 400 सुरक्षा कर्मियों की जांच की गई, जिसमें से 19 कोरोना पाजिटिव पाए गए। इनमें 19 लोगों के संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें 12 की एंटीजन और सात की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने सभी पुलिस बल का कोरोना टेस्ट कराने का निर्णय किया है।उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए समस्त जनपद प्रभारियों एवं शाखा इकाई प्रभारियों को उनके अधिनस्थ नियुक्त समस्त पुलिस कार्मिकों का रैपिड एन्टीजन टेस्ट कराये जाने के लिए निर्देशित किया है। इससे पॉजिटिव पाए जाने वाले कार्मिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सके। साथ ही अन्य कार्मिकों और उनके परिजनों में संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेऔर कोरोना संक्रमित क्षेत्रों का भी पता लगाया जा सके। उल्लेखनीय है कि विगत दो दिन में किए गए कोविड रैपिड एन्टीजन टेस्ट में 07 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं।




