Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 28, 2026

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तराखंड पुलिस अलर्ट, सभी पुलिस बल का होगा कोरोना टेस्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तराखंड पुलिस अलर्ट हो गई है।

उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तराखंड पुलिस अलर्ट हो गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे में ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में ड्यूटी पर आए 400 सुरक्षा कर्मियों की जांच की गई, जिसमें से 19 कोरोना पाजिटिव पाए गए। इनमें 19 लोगों के संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें 12 की एंटीजन और सात की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने सभी पुलिस बल का कोरोना टेस्ट कराने का निर्णय किया है।
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए समस्त जनपद प्रभारियों एवं शाखा इकाई प्रभारियों को उनके अधिनस्थ नियुक्त समस्त पुलिस कार्मिकों का रैपिड एन्टीजन टेस्ट कराये जाने के लिए निर्देशित किया है। इससे पॉजिटिव पाए जाने वाले कार्मिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सके। साथ ही अन्य कार्मिकों और उनके परिजनों में संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेऔर कोरोना संक्रमित क्षेत्रों का भी पता लगाया जा सके। उल्लेखनीय है कि विगत दो दिन में किए गए कोविड रैपिड एन्टीजन टेस्ट में 07 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।