Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

मां की पुण्यतिथि पर समाजसेवी मोहन खत्री ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 176 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भारतीय रेडक्रास सोसायटी के राज्य कोषाध्यक्ष, प्रमुख समाजसेवी एवं राज्य निर्माण आन्दोलन के अग्रणी आन्दोलनकारी मोहन सिंह खत्री ने गुनियाल गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। ये शिविर उन्होंने अपनी माताजी रत्नी देवी की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लगाया। इसमें ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज देहरादून के चिकित्सकों डॉ. मुकुल चौहान, डॉ. सिद्धि, डॉ. हृदयेश आदि की टीम की देखरेख में लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ दिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

स्वास्थ्य शिविर भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा देहरादून के सौजन्य से राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालगांव देहरादून में आयोजित किया गया। इसमें 176 स्थानीय महिला, बच्चों एवं बुजुर्गों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा का लाभ लिया। चन्द्रोटी गुनियालगांव की ग्राम प्रधान सारिका ठाकुर ने स्वास्थ्य शिविर का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस अवसर पर भगवंतपुर की प्रधान रेणु नैथानी, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील जोशी, रितु भारद्वाज, पूर्व प्रधान हुकम सिंह चौहान, आदेश शर्मा, विरेन्द्र खत्री, महेश शर्मा, डॉ. मनोरमा, प्रदीप सती, कलपत सिंह चौहान, सुरेश बोरा आदि लोग उपस्थित थे। स्वास्थ्य शिविर का संचालन निर्मल रावत ने किया। स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाई, गरीब परिवारों को कम्बल एवं किचन सेट का वितरण भी किया गया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।