Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 1, 2026

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को एम्स से छुट्टी, कोरोना संक्रमित होने पर हुई थी भर्ती, राजभवन में रहेंगी आइसोलेट

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में भर्ती उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और उनकी सास को शनिवार के रोज एम्स से छुट्टी दे दी गई है। शनिवार 10:45 बजे राज्यपाल यहां से राजभवन के लिए रवाना हो गई है। वह अब राजभवन पहुंच गई हैं। अब वह निर्धारित अवधि तक आइसोलेट रहेंगी। गौरतलब है कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रविवार की रात खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी ट्विटर अकाउंट से दी थी। तब उन्होंने कहा था कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके संपर्क में जो भी आया, वह टैक्ट करा लें। इसके बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। हालांकि उनमें कोरोना के लक्षण नहीं दिखे। हल्का जुकाम था। एम्स में भी उनका सैंपल लिया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
डीन हॉस्पिटल प्रशासन प्रोफेसर यूबी मिश्रा ने बताया कि यहां पांच दिन राज्यपाल पांच चिकित्सकों की टीम की निगरानी में रही। हालांकि चार दिन पूर्व एम्स में भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। साथ ही उनके रक्त की जांच में कोई नया लक्षण नहीं मिला। इस बीच उनकी सेहत में निरंतर सुधार होता रहा। प्रोफेसर मिश्रा ने बताया कि राज्यपाल को पॉजिटिव हुए 10 दिन से अधिक हो गया है। इसलिए निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए उन्हें एम्स से छुट्टी दे दी गई है। वह अपने आवास पर निर्धारित अवधि के लिए आइसोलेट रहेंगी।