Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कोरोना संक्रमित, एम्स में किया भर्ती

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य भी कोरोना संक्रमित हो गईं। इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं रविवार की रात ट्विट के जरिये दी। साथ ही संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने का आग्रह किया था। राज्यपाल ने लिखा था कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। साथ ही वो किसी भी तरह की परेशानी भी महसूस नहीं कर रही हैं। उपचार के लिए उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती करा दिया गया है।
कोविड 19 उपचार के लिए उत्तराखंड की महामहिम राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। उनके इलाज के लिए एम्स अस्पताल प्रशासन की ओर से पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गठित की है। यह टीम दैनिकतौर से राज्यपाल महोदया की स्वास्थ्य संबंधी निगरानी करेगी।
संस्थान के डीन हॉ​स्पिटल अफेयर्स प्रोफेसर यूबी मिश्रा जी ने बताया कि राज्यपाल महोदया को दोपहर के समय एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया। इससे पूर्व उनका सीटी स्केन किया गया और कोविड परीक्षण के लिए सैंपल लिया गया। साथ ही अन्य सभी जरुरी जांचें भी की गई हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह पूर्णरूप से स्वस्थ हैं।