Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

12 दिसंबर को लगाई जाएंगी लोक अदालतें, 21 को होगी स्पेशल लोक अदालत

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज देहरादून नेहा कुशवाहा ने बताया कि 12 दिसंबर को जिले की सभी अदालतों में लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक वादों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें फौजदारी वाद, दीवानी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, परिवाद, 138 एनआई एक्टवाद आदि ऐसे सभी प्रकृति के वाद जो सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किए जा सकते हैं, नियत किए जाएगें। अतः जो पक्षकार अपने वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते हैं। वे सम्बन्धित न्यायालय, जहां उनका मुकदमा लम्बित है, वहां अनुरोध कर अपने वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत नियत करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद के समस्त न्यायालयों में लघुवादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण करने के लिए 21 दिसम्बर को स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें अधिक से अधिक वादों को निस्तारित किए जाने का लक्ष्य है।