प्रधानमंत्री की अपील पर उत्तराखंड सरकार करे अमल, खत्म करें वाहनों के काफिलेः सूर्यकांत धस्माना
देश की जनता से पेट्रोल डीजल की खपत कम करने व वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर उत्तराखंड की सरकार को तत्काल अमल में लाने के आदेश जारी करने चाहिए। यह मांग सदस्य एआईसीसी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को तत्काल आदेश जारी करते हुए प्रदेश के राज्यपाल, स्वयं अपने, राज्य के सभी मंत्रियों के गाड़ी के काफिले खत्म करते हुए केवल एक गाड़ी व एक सुरक्षा एस्कॉर्ट का प्रावधान करते हुए ऐसे ही राज्य के सभी अधिकारियों को केवल एक गाड़ी अनुमन्य करनी चाहिए। इससे प्रधानमंत्री की अपील का असर दिखाई देगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि इससे जहां देश के पीएम का सामना बढ़ेगा, वहीं उत्तराखंड देश का पहला राज्य हो जाएगा, जहां ऐसा आदर्श कार्य किया आएगा। धस्माना ने कहा कि इससे पेट्रोल और डीजल की बचत के साथ साथ राज्य की जनता को भी जाम व हूटरों के शोर से कुछ राहत मिलेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



