Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उत्तराखंड को मिला मोस्ट फिल्म फ्रेंडली पुरस्कार

उत्तराखंड को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत Most Film Friendly (Special Mention) मिला है। 13 राज्यों में उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश को संयुक्त रूप से इस श्रेणी में चुना गया।

उत्तराखंड को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत Most Film Friendly (Special Mention) मिला है। 13 राज्यों में उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश को संयुक्त रूप से इस श्रेणी में चुना गया। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने फिल्म निर्माण को लेकर निर्माताओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य में जो फिल्म नीति बनाई है, वो कारगर साबित हो रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गौरतलब है कि इससे पहले भी अनेक बार उत्तराखंड को फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड मिल चुका है। इधर, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने कहा कि राज्य में फिल्म शूटिंग को बढावा देने के लिये हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। फिल्म सिटी के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि देखी जा रही है । फिल्म नीति में और अधिक सुधार किये जा रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म को भी शामिल किया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले पांच साल में छह सौ से अधिक फिल्म और धारावाहिक की हो चुकी है शूटिंग
त्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता बरबस फिल्मकारों को यहां शूटिंग के लिए आकर्षित करती है। फिल्मों व धारावाहिकों की शूटिंग के लिए अनुकूल माहौल यहां उपलब्ध है। उत्तराखंड की फिल्म नीति से आकर्षित होकर पिछले पांच वर्षों के दौरान ही छह सौ से अधिक फिल्मों व धारावाहिकों की यहां शूटिंग हुई है। वर्ष 2015 से लेकर अब तक उत्तराखंड में शूटिंग के लिए कुल 784 फिल्म अनुमति प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। अभी तक उत्तराखंड को बेस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट के अंतर्गत तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।