उर्मिला का नार्को टेस्ट न हो, इसलिए किया गिरफ्तार, अंकिता के असली दोषियों को बचाने के लिए भाजपा का नया प्रपंच: सूर्यकांत धस्माना

अंकिता भंडारी प्रकरण में संलिप्त वीआईपी को बचाने के लिए भाजपा ने नया प्रपंच रच कर उर्मिला सनावर को नार्को टेस्ट से दूर रखने के लिए उसके विरुद्ध एक दर्जन फर्जी मुकदमे दर्ज करवा कर जेल भेज दिया है। यह आरोप आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में लगाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि भाजपा को इस बात का भय सता रहा है कि नार्को टेस्ट में उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर ने अगर अंकिता भंडारी प्रकरण में संलिप्त वीआईपी के नाम का खुलासा कर दिया, तो न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश की राजनीति में तूफान आ जाएगा। उन्होंने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ को जिस प्रकार पूरे प्रदेश में जनसमर्थन मिल रहा है, उससे भाजपा में खलबली मची हुई है और इसी कारण उर्मिला सनावर को साजिश के तहत जेल में डाला गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धस्माना ने मांग की कि सीबीआई को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कैसी भी परिस्थिति में उर्मिला सनावर व सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट करवाया जाए, क्योंकि सच सामने आए बिना अंकिता को न्याय नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंकिता के असली गुनहगार वीआईपी को बचाने के लिए लगातार षड्यंत्र कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक इस लड़ाई को जारी रखेगी और अंकिता को न्याय दिलाकर रहेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
अंकिता भंडारी हत्याकांड
बता दें कि पौड़ी जिले के यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत गंगा भोगपुर स्थित वनन्तरा रिसोर्ट से 18 सितंबर 2022 की रात से संदिग्ध परिस्थितियों में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी लापता हो गई थी। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि हत्या कर उसका शव चीला नहर में फेंक दिया गया था। इस मामले में रिसोर्ट मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पूर्व बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा है। पुलकित आर्य रिजॉर्ट का मालिक है। विनोद आर्य और उनके दूसरे बेटे अंकित आर्य को बीजेपी ने निष्कासित कर दिया था। इस मामले में चर्चा ये भी रही कि किसी वीआईपी को खुश करने के लिए अंकिता पर दबाव बनाया जा रहा था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आज तक वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं हुआ। इस मामले के प्रमुख अभियुक्त पुलकित आर्य (रिज़ॉर्ट के मालिक), अंकित गुप्ता (रिज़ॉर्ट के सहायक प्रबंधक) और सौरभ भास्कर (रिज़ॉर्ट के प्रबन्धक) हत्या की बात कबूल कर ली। कोटद्वार कोर्ट में हुई सुनवाई में तीनों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
फिर नया खुलासा बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की दूसरी पत्नी उर्मिला सनावर ने वीआईपी के नाम को लेकर किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में डाला गया। इसमें दावा किया गया कि वीआईपी बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम हैं। साथ ही राज्य में बीजेपी के एक पूर्व महामंत्री संगठन अजय कुमाार का नाम भी इस प्रकरण से जोड़ा गया है। गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर अब सीबीआई जांच पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसके साथ ही राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने इस मामले को लेकर आंदोलन शुरू कर दिए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उर्मिला सनावर को किया गिरफ्तार
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अपनी कथित ऑडियो टेप को लेकर चर्चा में आईं अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से 25 अक्टूबर 2026 गिरफ्तार कर लिया है। हरिद्वार की एक अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
गिरफ्तारी का कारण: ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि उर्मिला ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अश्लील व अपमानजनक टिप्पणियां कीं, व्हाट्सएप कॉल के जरिए रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने की मांग की, 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी।
दर्ज मामले और धाराएं: हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं और स्त्री अशिष्ट रूपण (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
एक और नया मुकदमा: इस गिरफ्तारी के तुरंत बाद देहरादून की नगर कोतवाली में उनके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। हिंदू रक्षा दल की शिकायत पर दर्ज इस मामले में उन पर सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम, बीएल संतोष और आरती गौड़ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र व आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने का आरोप है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



