Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 27, 2026

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट ग्राफेस्ट शुरू, मंच पर छाया छात्रों की कला का जादू

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 के मंच पर हुनर, रचनात्मकता और धमाकेदार परफॉर्मेंस का अनूठा संगम देखने को मिला। मौका था सोमवार की शाम ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का वार्षिक उत्सव। इसमें ज़ोरदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संगीत की धुनों, थिरकते कदमों और युवा जोश के साथ ग्राफेस्ट की शाम रंगों, रिदम और तालियों की गूंज से सराबोर रही। वेस्टर्न सिंगिंग की दिलकश आवाजों से लेकर रैप के दमदार अंदाज, क्लासिकल डांस और भांगड़े की जोशीली बीट्स तक, हर प्रस्तुति ने अपनी अलग छाप छोड़ी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास का अहम हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा को सामने लाने और उसे बेहतर बनाने का अवसर देते हैं। यह विभिन्न देशों और राज्यों की संस्कृति को जानने और समझने के लिए यह एक अच्छा अवसर है। डा. घनशाला ने कहा कि अनुशासन और टीम भावना कैंपस के बाहर भी महत्व रखती हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस शानदार शाम की शुरुआत रैप बैटल के जोशीले मुकाबलों से हुई, जिसमें प्रियांशु भट्ट, हर्ष वर्धन सिंह, सानिध्या, विनय चौहान, चिराग सती और अंश भंडारी ने अपने रैप मंच पर दमदार अंदाज से पेश किए। शास्त्रीय गायन में जोया प्रवीण, अभिषेक शाह, हर्षित पाठक और श्रद्धा ने अपनी आवाज से समां बांधा, जबकि वेस्टर्न सिंगिंग में कृतिका कुंडलिया, तेजस्वी कोठियाल, विभा गोस्वामी, कृष्णा बख्शी, शिवम शर्मा और सार्थक जोशी ने अपनी गायकी से दर्शकों का ध्यान खींचा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

शास्त्रीय नृत्य में अनन्या पंवार, वेदांशी रतूड़ी, दिव्यांशु सिंह ठाकुली, सौमिली मैती और मैत्रेयी डिमरी की प्रस्तुतियों ने अपनी छाप छोड़ी। वहीं, लोक नृत्य में रामैलोचा, देहरादून भांगड़ा क्लब, देवी दर्शन, उत्तरायणी और टीम एनएसएस ने पारंपरिक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों से मंच पर लोक संस्कृति के विविध रंग बिखेरे। युवा कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस, बेमिसाल तालमेल और मंच पर दिखे आत्मविश्वास ने स्टूडेंट ग्राफेस्ट के इस दिन को जोश और रोमांच से भर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

हर प्रस्तुति में हुनर और नए अंदाज की झलक देखने को मिली, वहीं छात्र-छात्राओं के जोश और उत्साह ने इसमें चार चांद लगा दिए। स्टूडेंट ग्राफेस्ट में यूनिवर्सिटी की कुलपति डा. तब्बसुम नकवी, कुलसचिव डा. ज्योति छाबड़ा, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा के साथ अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक शिक्षिकाएं और सैकड़ों छात्र छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।