Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 8, 2026

देहरादून के रायवाला क्षेत्र में दो दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, दो घायल

देहरादून के रायवाला थाना क्षेत्र में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, दो युवकों को मामूली चोटे आई हैं। दोनों घटनाएं गत शाम की हैं। दोनों ही मामलों में मरने वाले बाइक पर सवार थे।

देहरादून के रायवाला थाना क्षेत्र में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, दो युवकों को मामूली चोटे आई हैं। दोनों घटनाएं गत शाम की हैं। दोनों ही मामलों में मरने वाले बाइक पर सवार थे। रायवाला पुलिस के मुताबिक, रविवार की शाम सात बजे सत्यनारायण मंदिर के पास वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। मोटरसाइकिल में दीपक त्यागी उर्फ छोटू त्यागी पुत्र विजय पाल त्यागी निवासी भवी थाना जानी जिला मेरठ व अभिषेक शर्मा पुत्र कोमल शर्मा निवासी उपरोक्त सवार थे। उसके साथ सवार अभिषेक शर्मा ने बताया गया कि वाहन दीपक त्यागी उर्फ छोटू त्यागी बाइक चला रहा था। इस दौरान बाइक कंटेनर से भिड़ गई। घायल होने पर दोनों को एम्स ऋषिकेश भिजवाया गया। जहां दीपक त्यागी उर्फ छोटू त्यागी को मृत घोषित कर दिया गया।
दूसरा हादसा भी रायवाला थाना क्षेत्र में खरोला प्लॉट खांड गांव के पास हुआ। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि घटना स्थल पर मोटरसाइकल क्षतिग्रस्त पड़ी थी। दो व्यक्ति घायल अवस्था में थे। मोटर साईकिल चालक दीपक पुत्र राजकुमार निवासी प्रेमगली प्रतीत नगर थाना रायवाला व मोटरसाइकिल में पीछे बैठे व्यक्ति का नाम नीरज पुत्र धर्मवीर निवासी वार्ड न0 13 रायवाला बताया गया।
बताया गया कि मोटरसाइकल को दीपक चला रहा था।खरोला प्लाट रायवाला के पास ओवर स्पीड में होने के कारण सन्तुलन बिगड़ने से बाइक सड़क पर फिसलकर पलट गई। इससे मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे नीरज को काफी चोट लगी। चालक दीपक को मामूली चोटें आयी थी। दोनों को 108 एम्बूलेंस की मदद से एम्स ऋषिकेश भिजवाया गया। जहां नीरज को पनासिया अस्पताल देहरादून रेफर किया गया। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।