Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 8, 2026

रणजीत सिंह वर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 53 छात्राओं ने किया रक्तदान

देहरादून में सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए ओएनजीसी कौलागढ़ स्थित बीएस नेगी महिला प्राविधिक प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं ने रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल की। रणजीत सिंह वर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 53 छात्राओं ने रक्तदान किया। छात्राओं की इस पहल ने न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन की उम्मीद जगाई, बल्कि समाज को भी रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ट्रस्ट अध्यक्ष अजय वर्मा ने छात्राओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि मानवता के प्रति जिम्मेदारी भी है। एक रक्तदाता का योगदान किसी परिवार के लिए उम्मीद की किरण बन सकता है। शिविर में संस्थान की प्रधानाचार्य नमिता ममगाई ने भी रक्तदान कर छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। संस्थान की ओर से ट्रस्ट अध्यक्ष अजय वर्मा और सचिव मोहन सिंह खत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

ट्रस्ट के सचिव एवं कार्यक्रम आयोजक मोहन सिंह खत्री ने कहा कि देहरादून में पहली बार एक साथ 53 छात्राओं द्वारा रक्तदान किया जाना अपने आप में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद मरीज के लिए रक्त की एक-एक बूंद अनमोल होती है। स्वस्थ लोगों को नियमित रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि आपात स्थिति में किसी मरीज को रक्त की कमी से जूझना न पड़े। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम का संचालन पूनम भंडारी ने किया। दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की चिकित्सकीय टीम ने शिविर में रक्त संग्रह किया। चिकित्सक डॉ. सुनीति काला सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर इंद्रजीत कोर, संध्या लिम्बु, किरण नेगी सहित संस्थान की शिक्षिकाएं, कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहीं। अंत में मोहन सिंह खत्री ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम और सहयोगियों का आभार जताया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।