एसआईआर के बाद करीब नौ लाख नाम हटाने पर कांग्रेस ने जताई चिंता, मतदाताओं की पुनः जांच और फार्म छह के लिए जागरूकता अभियान की मांग
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद उत्तराखंड मेंकरीब नौ लाख वोटर्स के नाम मतदाता सूची से हटाने के मामले को लेकर पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पूर्व विधायक राजकुमार ने विशेष रूप से राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र से हटाए गए 39,046 मतदाताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने के बाद पात्र नागरिकों के नाम किसी त्रुटि के कारण सूची से बाहर न रह जाएं, इसके लिए पुनः जांच जरूरी है। उन्होंने पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने का पर्याप्त अवसर देने की मांग की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने Form-6 में आ रही तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याओं को भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष रखा। कहा कि लोगों को नाम जुड़वाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन की जानकारी देने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। Form-6 से जुड़ी समस्याओं का भी शीघ्र समाधान किया जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि SIR के बाद बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैं। इसलिए निर्वाचन विभाग को पात्र नागरिकों के नाम दोबारा जुड़वाने की प्रक्रिया को सरल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि Form-6 को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए और आवेदन में आ रही समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न हो। इस दौरान सुनील कुमार बंगा, सुरेश पर्चा एवं नमन कुमार भी मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



