आहान पांडे बने अजियो का नया चेहरा, सात अक्टूबर से ऑल स्टार्स सेल, 9000 से ज्यादा ब्रांड्स, 600 से ज्यादा शहरों में तेज डिलीवरी
फिल्म स्टार आहान पांडे अजियो का नया चेहरा बन गए हैं। वह कंपनी के 2026 के फेस्टिव कैंपेन ‘फेस्टिवल इज़ फेस्टिवलिंग’ में नजर आएंगे। इसके साथ ही अजियो ने त्योहारों की खरीदारी की तैयारी भी शुरू कर दी है। वैसे तो अजियो ऑल स्टार्स सेल 7 अक्टूबर से शुरू होगी, लेकिन सेल की कीमतें अभी से लाइव कर दी गई हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आहान के साथ तैयार किए गए इस कैंपेन में अलग-अलग फेस्टिव लुक और स्टाइल को जगह दी गई है। ग्राहक अजियो पर फैशन, फुटवियर, एक्सेसरीज और ब्यूटी समेत कई कैटेगरी में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स की खरीदारी कर सकेंगे। प्लेटफॉर्म के पास 9,000 से ज्यादा ब्रांड्स का पोर्टफोलियो है। ग्राहकों के लिए अजियो ने तेज डिलीवरी और आसान रिटर्न पर भी जोर दिया है। कंपनी के मुताबिक अजियो रश के जरिए 600 से ज्यादा शहरों में तेज डिलीवरी उपलब्ध है, जबकि सामान्य डिलीवरी देश के सभी पिन कोड तक की जाती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आहान पांडे ने कहा कि अजियो फैशन को एक्साइटिंग, आसान और पर्सनल बनाता है। आप क्या पहनते हैं, उसके जरिए खुद को जाहिर कर सकते हैं और यही बात मुझे इस ब्रांड से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि फेस्टिव सीजन के साथ अजियो के इस सफर की शुरुआत को लेकर वे उत्साहित हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



