जन की बात से प्रेमनगर में निकलेगा विस्थापितों की रजिस्ट्री के समाधान का रास्ता: अभिनव थापर
देहरादून में कैंट विधानसभा के अंतर्गत प्रेमनगर विंग तीन एमडीडीए पार्क के सामने स्थित बारात घर में ‘जन की बात, अभिनव थापर के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनता से सीधा संवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याओं, सुझावों एवं विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों एवं मातृशक्ति को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि ‘जन की बात’ का उद्देश्य जनता के बीच जाकर उनकी वास्तविक समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान की दिशा में ठोस रोडमैप तैयार करना है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं और सुझावों से ही समाधान का रास्ता निकलेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने कहा कि प्रेमनगर में विस्थापितों की रजिस्ट्री की समस्या एक महत्वपूर्ण जनमुद्दा है। कांग्रेस सरकार के समय 17 रजिस्ट्रियां करवाकर इस दिशा में कार्य शुरू किया गया था, किंतु पिछले एक दशक से भाजपा सरकार द्वारा इस कार्य को आगे नहीं बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि ‘जन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से विस्थापितों की रजिस्ट्री की समस्या को विस्तार से समझते हुए इसके समाधान का रास्ता निकालने की दिशा में कार्य किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं, शिक्षा, नालों की सफाई, पेयजल, जलभराव सहित अन्य स्थानीय समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जाएगा। अभिनव थापर ने कहा कि जनता से मिले सुझावों और स्थानीय स्तर पर सामने आई समस्याओं के आधार पर एक ठोस रोडमैप तैयार किया जाएगा, ताकि इन मुद्दों के समाधान के लिए व्यवस्थित एवं चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ा जा सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा, देहरादून में पिछले कई दशकों से भाजपा के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के बावजूद क्षेत्र की अनेक मूलभूत जनसमस्याएं आज भी बनी हुई हैं। इन समस्याओं को केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित रखने के बजाय जनता के साथ सीधा संवाद कर इनके समाधान की दिशा में ठोस पहल आवश्यक है। साथ ही कहा कि ‘जन की बात’ केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को सुनने, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करने और समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम का संचालन प्रेमनगर कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष कैलाश वाल्मीकि ने किया। कार्यक्रम में प्रेमनगर कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, वाल्मीकि सेवा समिति के अध्यक्ष आशीष देसाई, मांगेराम, अनूप शर्मा, ललिता शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा, भुवनेश तलवार एवं सुरेंद्र लांबा सहित क्षेत्र की मातृशक्ति, वरिष्ठजन एवं युवा साथी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं एवं सुझावों को सामने रखा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



