ग्राफिक एरा में शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर को श्रद्धांजलि
ग्राफिक एरा ने राष्ट्र सेवा में वीरगति को प्राप्त हुए अपने पूर्व छात्र शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित की। विश्वविद्यालय में आयोजित शोक सभा में उनके अद्वितीय साहस और बलिदान के लिए उन्हें नमन किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीए इंग्लिश (ऑनर्स) के बैच 2019-22 के छात्र थे। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में राष्ट्र की सेवा के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ऑपरेशनल ड्यूटी करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उनका जीवन और बलिदान छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। एक छात्र से सेना के अधिकारी बनने और राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने तक का उनका सफर युवा पीढ़ी को साहस, अनुशासन और देश सेवा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आयोजित शोक सभा में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों ने नम आंखों से शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ ने उनका परिचय दिया और उनकी शहादत के संबंध में जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सभी ने दो मिनट मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण को नमन किया। शोक सभा में कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स डा. डी. आर. गंगोडकर के साथ अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



