Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

भारत में विज्ञान का इतिहास विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार होगा कल, ये देंगे व्याख्यान

उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) तथा वैली आफ वर्ड्स (वीओडब्लू) के संयुक्त तत्वावधान में कल देहरादून स्थित विज्ञान धाम झाझरा में "भारत में विज्ञान का इतिहास" विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।

उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) तथा वैली आफ वर्ड्स (वीओडब्लू) के संयुक्त तत्वावधान में कल देहरादून स्थित विज्ञान धाम झाझरा में “भारत में विज्ञान का इतिहास” विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। होटल मधुवन में आयोजित प्रेसवार्ता में वैली आफ वर्ड्स के सलाहकार डा संजीव चोपड़ा ने वर्ष 2021 के अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कल राष्ट्रीय स्तर के पीएफसी अवार्ड्स की घोषणा भी की जाएगी। इस वर्ष के आयोजनों में बच्चों को केंद्र में रखा गया है। प्रेसवार्ता में यूकास्ट के महानिदेशक डा राजेंद्र डोभाल ने बताया कि भारत में विज्ञान का इतिहास विषय पर होने वाले सेमिनार में टीआईएफआर मुंबई के प्रोफेसर मयंक वाहिया, जेएनयू के प्रोफेसर दीपक कुमार, प्रख्यात विज्ञान संचारक एवं नेहरु फैलो दिनेश शर्मा, तथा आईआईटी गांधीनगर के प्रोफेसर आलोक कानूनगो के व्याख्यान होंगे। उन्होंने बताया कि इस सेमिनार का पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक तथा कंसल्टेंट डा सीएम नौटियाल संलालन संचालन करेंगे। इस अवसर पर आगामी साइंस सिटी देहरादून सलाहकार जीएस रौतेला, यूकास्ट व वैली आफ वर्ड्स के अधिकारी उपस्थित थे।