Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

जंगल किनारे शराब पी रहे थे तीन युवक, एक को उठाकर ले गया बाघ, तलाश जारी

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर इलाके में बाघ की दहशत हमेशा से बनी रहती है। वहीं, तीन युवक जंगल के इलाके में हाईवे किनारे शराब पी रहे थे। इनमें एक युवक को बाघ घसीट कर ले गया। दो साथियों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। खोजबीन के दौरान युवक के कपड़े व मोबाइल आदि वन कर्मियों ने बरामद कर लिए। इस घटना के बाद हाइवे पर दहशत का माहौल बन गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

घटना कार्बेट टाइगर रिजर्व व रामनगर वन प्रभाग के बीच से गुजर रहे हाइवे की है। यहां कई दिनों से बाघ का आतंक बना हुआ है। इस पर वन विभाग की ओर से शाम के बाद लोगों को उक्त सड़क पर जाने से रोका जाता है। वहीं, शनिवार को रामनगर के मोहल्ला नार्मल स्कूल खताड़ी निवासी नफीस अहमद पुत्र, इंद्रा कालोनी निवासी सूरज नेगी उर्फ रवि नेगी तथा चेप्सी उर्फ सामी स्कूटी से पनोद नाले की ओर दोपहर के समय ही पहुंच गए थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक पनोद के समीप जंगल किनारे शराब पी रहे थे। इस बीच बाघ ने नफीस अहमद पर हमला किया और उसे घसीटकर जंगल को ले गया। उसके दोनों साथियों ने खुद को बचाने के लिए दौड़ लगा दी। इस बीच एक डंपर चालक ने ये नजारा देखा तो उसने दोनों युवकों को अपने वाहन में बैठाया। उन्हें वाहन से चालक वन चौकी लाया। दोनों युवकों ने वन कर्मियों को जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। युवक की तलाश चल रही है। डीएफओ कुंदन कुमार के निर्देश पर कोसी रेंज की टीम ने रेंजर शेखर तिवारी के नेतृत्व में जंगल में छानबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।