Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

उत्तराखंड की सभी आदालतों में मास्क जरूरी, सामाजिक दूरी का अनुपालन भी प्रभावी

चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र और प्रदेश सरकार की चिंता ने एक बार फिर से कोरोना सुरक्षा के उपायों की ओर लौटना शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी कोविड गाइडलाइन को हाई कोर्ट नैनीताल समेत प्रदेश की अदालतों में भी प्रभावी कर दिया गया है। इसके तहत सभी अदालतों में मास्क जरूरी कर दिया गया है। साथ ही सामाजिक दूरी के अनुपालन के भी निर्देश दिए गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी की ओर से शनिवार को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जो हाई कोर्ट सहित अधीनस्थ अदालतों में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार गाइड लाइन के अनुसार हाई कोर्ट सहित जिला-तहसील अदालतों में न्यायिक अधिकारी- कर्मचारी, अधिवक्ता, पक्षकार आदि कोर्ट परिसर व कोर्ट रूम में सामाजिक दूरी का अनुपालन करेंगे। फेस मास्क के बिना फेस मास्क पहने बिना कोर्ट परिसर और कोर्ट हॉल में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। कोर्ट रूम और परिसर को नियमित रूप से सेनिटाइज किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि न्यायालय परिसर व न्यायालय कक्ष में भीड़भाड़ ना हो। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में कोरोना के मामले
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में राहत है। वहीं, राहत की बात ये है कि 89वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। शनिवार 24 दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो नए संक्रमित मिले। इससे एक दिन पहले शुक्रवार 23 दिसंबर को तीन नए संक्रमित मिले थे। यदि टीकारण की बात की जाए तो शनिवार को 152 केंद्रों में 1281 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कोरोना से अब तक 7751 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104586 है। इनमें से 100424 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज स्वस्थ हुआ। एक्टिव मरीजों की संख्या 28 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7751 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 333 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। मौत की दर 0.32 फीसद है। रिकवरी दर 96.02 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।