Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

डीआईटी में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं तकनीकी उत्सव संपन्न, प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

देहरादून अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं तकनीकी उत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ आज डीआईटी विश्वविद्यालय में विधिवत समापन हो गया। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) और डीआईटी विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से चौथे देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी महोत्सव (DISTF-2023)का आयोजन किया। इसके चौथे संस्करण में विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता, गणितीय मैजिक, रॉकेट कार्यशाला, अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी, वैज्ञानिक मिलन, ड्रोन कार्यशाला, हिमालय एवं कृषि सम्मेलन, हरित ऊर्जा का एनक्लेव, आपदा प्रबंधन कार्यशाला, विज्ञान प्रौद्योगिकी व कृषि सम्मेलन तथा साइबर सिक्योरिटी संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में छात्रों की भी विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। आज अंतिम दिन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस उत्सव का शुभारंभ अमर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने किया। विशिष्ट अतिथियों में यूकास्ट के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत, यूसर्क की निदेशक डॉ अनीता रावत, फुल कॉम इंडिया के निदेशक सुमित गोस्वामी की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत आईएएस एवं डीआईटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एन रविशंकर ने की। संचालन डॉ नवीन सिंघल ने किया। उत्सव के प्रथम दिन विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता ड्रोन तकनीकी अंतरिक्ष कार्यशाला तथा विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की स्टाल प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के अनेक विद्यालयों एवं संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस उत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ अतिक्त सचिव ऊर्जा और उरेडा की निदेशक रंजना ने किया। विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर विजय, प्रोफेसर दुर्गेश पंत आदि की उपस्थिति में विभिन्न अतिथियों ने ऊर्जा संरक्षण, हरित ऊर्जा सौर ऊर्जा, जल एवं वायु ऊर्जा पर चर्चा की। थे कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआईटी के प्रति कुलपति प्रोफेसर प्रियदर्शन ने की और संचालन संचालन डॉ नवीन सिंगला ने किया। दूसरे दिन विभिन्न प्रदर्शनियों के साथ जैव तकनीकी, अंतरिक्ष प्रदर्शनी, ग्रामीण एंटरप्रेन्योर एवं स्टार्टअप कांक्लेव का भी आयोजन किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भारत सरकार की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सलाहकार डॉक्टर देव प्रिया दत्त ने अपने विचारों से ग्रामीण उद्यमियों को प्रोत्साहित किया प्रोत्साहित किया। सभी सत्र में विद्यालय एवं संस्थाओं के छात्रों ने उत्साहवर्धक प्रतिभा किया। तृतीय दिन उत्सव का शुभारंभ पदमश्री अवार्ड से सम्मानित एवं हिमालय कृषि ज्ञाता प्रेमचंद शर्मा ने किया। उन्होंने विभिन्न स्वदेशी कृषि पद्धतियों के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने साइबर अपराधों के बारे में विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को सचेत किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, विशिष्ट अतिथि एन रविशंकर, डीआईटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जी रघुराम यूकास्ट के निदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर दिव्या हिमगिरी ने प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों को भी सम्मानित किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।