Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

उत्तराखंड में दो दिन तक इन जिलों में हो सकती है बारिश, बढ़ेगी देहरादून में सर्दी

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में भी अब सर्दी ने दस्तक दे दी है। हालांकि, दिन हल्के गर्म हैं, लेकिन रात अब सर्द हैं। ऐसे में रात को घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने में भी ध्यान देने की जरूरत है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज चार नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बर्फबारी की भी संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, आज 4000 मीटर व उससे अधिक की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। पांच नवंबर को भी उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 4000 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज चार नवंबर के लिए उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। छह नवंबर से लेकर 10 नवंबर तक राज्यभर के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश की उम्मीद नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
मंगलवार चार नवंबर की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तक देहरादून का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना है। पांच नवंबर को भी इसी तरह का तापमान रहने की संभावना है। छह से 11 नवंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 25, 25, 23, 23, 24, 23 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 13, 12, 11, 11, 11, 11 डिग्री रह सकता है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।