Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

चार जनवरी से उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में फिर शुरू होगा बारिश का दौर, ऊंची चोटियों में होगी बर्फबारी

उत्तराखंड में इन दिनों फिर से मौसम शुष्क है। सुबह और शाम को कड़ाके की सर्दी है। वहीं, दिन में धूप तो निकल रही है, लेकिन साथ ही बादलों की लुका छिपी भी हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो अब और सर्दी बढ़ने वाली है।

उत्तराखंड में इन दिनों फिर से मौसम शुष्क है। सुबह और शाम को कड़ाके की सर्दी है। वहीं, दिन में धूप तो निकल रही है, लेकिन साथ ही बादलों की लुका छिपी भी हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो अब और सर्दी बढ़ने वाली है। एक बार फिर से पर्वतीय क्षेत्र में चार जनवरी से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो रहा है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, तीन जनवरी को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी क्षेत्र में हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में कोहरा परेशान कर सकता है। इसके बाद जार जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। साथ ही 2500 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।
उन्होंने बताया कि शेष स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। पांच और छह जनवरी को पर्वतीय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान भी ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है। ये बर्फबारी 2500 मीटर की ऊंचाई वाले शहरों व गांव में भी हो सकती है। अन्य स्थानों पर मौसम साफ रहेगा।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।