Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

जंगल में घास लेने गए ग्रामीण को हाथी ने पटक कर मार डाला, क्षेत्र में दहशत, छह साल में हाथी ले चुके हैं छह जान

उत्तराखंड में उधमसिंह जिले के खटीमा क्षेत्र में जंगल में घास लेने गए ग्रामीण को हाथी ने पटक कर मार डाला। बताया जा रहा है कि ग्रामीण के साथ दो महिलाएं भी थीं, जो उनके पीछे थी। अचानक एक हाथी ग्रामीण के सामने खड़ा हो गया। इसे देख महिलाएं उल्टे पैर भाग गईं।
उधमसिंहनगर जिले के खटीमा आलावृद्धि चटियाफार्म निवासी 55 वर्षीय उमेद सिंह बोरा पुत्र स्व.तेज सिंह रविवार की सुबह गांव की दो महिलाओं के साथ किलपुरा रेंज के जंगल से जानवरों के लिए घास लेने गए हुए थे। बताते हैं कि जंगल में वह आगे चल रहे थे। इसी दौरान पश्चिमी किलपुरा प्लाट संख्या 14 में अचानक एक हाथी उनके सामने आ गया। हाथी ने उमेद सिंह को अपनी सूंड में लपेट कर पटक दिया। यह देख दोनों महिलाएं वहां से भाग निकलीं। उन्होंने गांव पहुंचकर अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उमेद बोरा मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। हाथी वहां से जा चुका था। सूचना पर वन कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टामार्टम कराया। किलपुरा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि जल्द ही मृतक के स्वजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मृतक बोरा पांच भाईयों में सबसे छोटे थे। वह अपने पीछे पत्नी लीला देवी, पुत्र चंद्र सिंह, महेंद्र सिंह को रोता-बिलखता छोड़ गए है। उनके दोनों पुत्र दुबई में प्राईवेट नौकरी करते हैं। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है।इस क्षेत्र में पिछले छह वर्षों में हाथी के हमले में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।