Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

नैनीताल जिले में सर्दी से एमबीबीएस के एक छात्र की मौत, नाली में पड़ा मिला शव

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक युवक की सर्दी से मौत हो गई। उसका शव हल्द्वानी क्षेत्र में नाली में पड़ा मिला। माना जा रहा है कि कड़ाके की सर्दी के चलते उसकी जान चली गई।

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक युवक की सर्दी से मौत हो गई। उसका शव हल्द्वानी क्षेत्र में नाली में पड़ा मिला। माना जा रहा है कि कड़ाके की सर्दी के चलते उसकी जान चली गई। युवक पुणे मेडिकल कालेज में एमबीबीएस का छात्र था। हाल ही में उनका परिजनों ने दाखिला कराया था।
नैनीताल जिले के शीशमहल काठगोदाम निवासी 18 वर्षीय प्रियांशु पुत्र मनोज कुमार ने वर्ष 2020 में हल्द्वानी के सेंट थैरेसा स्कूल से इंटर पास किया। उसके पिता संकुल संसाधन केंद्र (सीआरसी) बेतालघाट में समन्वयक हैं। कुछ समय पहले प्रियांशु ने पुणे मेडिकल कालेज में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था। परिजन पांच लाख रुपये फीस जमा कर चुके थे। हालांकि वह अभी तक पढ़ाई के लिए कालेज नहीं गया था।
बताया जा रहा है कि कि शनिवार को प्रियांशु घर से बिना बताए चला गया। वह वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली। मुखानी थाना पुलिस के मुताबिक, छात्र का शव टीएस कालोनी के पास एक नाली में मिला। बगल में उसकी स्कूटी खड़ी मिली। संभावना है कि छात्र के नशे में होने के कारण वह नाली में गिर गया और अत्यधिक सर्दी के कारण उठ नहीं पाया। रातभर ठंड में रहने से छात्र की मौत हुई है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।