Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

परिजनों से नाराज होकर घर से भागा युवक, आंध्र प्रदेश से उत्तराखंड पहुंचा, पुलिस ने परिजनों से मिलाया

देहरादून के रायवाला थाना पुलिस ने घर से भागे एक युवक को परिजनों से मिला दिया। बताया गया कि किसी बात से उक्त युवक परिजनों से नाराज हो गया था। इस पर वह घर से निकल गया। भटकते भटकते वह आंध्र प्रदेश से उत्तराखंड के रायवाला पहुंच गया। यहां पुलिस की नजर उस पर पड़ी। उसके बारे में जानकारी ली गई। इस पर पुलिस ने संपर्क कर उसके परिजनों से बात की। तब जाकर उसे परिजनों से मिला दिया गया।
पुलिस के मुताबिक आठ नवंबर को एक युवक रायवाला क्षेत्र में इधर उधर भटक रहा था। उसे संदिग्ध मानकर थाने लाया गया। उससे पूछताछ की गई तो उसमें बताया कि उसका नाम कुच्ची पृथ्वी (20 वर्ष) पुत्र चंद्रहास है। वह जिला अनंतपुर आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। किसी बात पर परिजनों से नाराज होकर वह घर से निकल गया था। भटकर यहां तक पहुंच गया।
युवक से फोन नंबर लेकर पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि वह सही बोल रहा है। परिजनों ने बताया कि कुच्ची पृथ्वी 11 अक्टूबर से घर से लापता है। परिजन उसकी तलाश में भटक रहे हैं। साथ ही अंनतपुरम 2 टाउन आंध्र प्रदेश थाने में इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।
इसके साथ ही पुलिस ने आंध्र प्रदेश की पुलिस से भी संपर्क किया। पता चला कि उसकी गुमशुदगी की सूचना थाने में दर्ज है। इस पर आज आंध्रप्रदेश के एएसआइ एम शांतरामहु के साथ ही युवक के चाचा भास्कर निवासी आदर्श नगर अनंतपुर, आंध्र प्रदेश रायवाला थाने पहुंचे। उनके सुपुर्द युवक को कर दिया गया। गुमशुदा युवक कुच्ची पृथ्वी के सकुशल मिलने पर परिजन भावुक हो गए। उन्होंने रायवाला थाने के समस्त स्टाफ का आभार जताया। साथ ही पुलिस के इस नेक काम की प्रशंसा की।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।