Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ पहुंचे यमुनोत्री धाम, पूर्वजों के नाम बही खाते में देख हो गए दंग

उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ सपरिवार यमुनोत्री धाम पहुंचे। यहां उन्होंने मां यमुना की पूजा पाठ की। वह कल गंगोत्री धाम जाएंगे। वहां तीर्थ पुरोहितों के पास दर्ज अपने पूर्वजों के नाम देख वह हैरान हो गए।
उत्तराखंड के मुख्य न्यायधीश रवि मलिमठ दोपहर परिवार सहित यमुनोत्री धाम पहुंचे। यहां उन्होंने मां यमुना के दर्शन के साथ ही मां यमुना दिव्य शिला पर पूजन किया। साथ ही देश और परिवार की खुशहाली की कामना की।
वहीं यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित कृतेश्वर उनियाल ने बताया कि न्यायाधीश ने जब अपने पूर्वजों का नाम सुना तो हो दंग रह गए। उनियाल ने कहा कि न्यायाधीश के पूर्व जब यमुनोत्री धाम आए तो उनके नाम बही खाते में दर्ज था। इसको देखकर न्यायाधीश ने कहा कि ये परंपरा आज भी जिंदा है। इसको देख कर मन खुश हो जाता है। जिसको देख कर ये लगता है कि आज भी लोगो में सामंजस्व बना हुआ है।


गौरतलब है कि चारों धामों में तीर्थ पुरोहितों के पास बही खातों में हिंदुओं के पूर्वजों के नाम दर्ज हैं। इनमें जब कोई भी व्यक्ति वहां जाता है तो वह अपने पूर्वजों के नाम देखकर हैरत में पड़ जाता है। मुख्य न्यायाधीश रात्रि में मुख्य न्यायाधीश हर्षिल में विश्राम के रुके। कल वह गंगोत्री धाम जाएंगे।

हरदेव पंवार की रिपोर्ट।